नईदिल्ली, 16 अपै्रल। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया. 147 रनों के छोटे लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इस जीत के साथ ही आरसीबी पांच मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच गई है.
पहली पारी में कोहनी में चोट लगने के कारण ऋषभ पंत इस मैच में उपलब्ध नहीं थे, इसलिए निकोलस पूरन ने मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की. कोहली अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए. वो 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए. उनकी इस पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था.
आखिर में, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 29 गेंदें शेष रहते ही जीत दिला दी. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आवेश खान ने दो अहम विकेट लिए. प्रिंस लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 3 विकेट लिए.
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की नई गेंद से की गई कसी हुई गेंदबाजी का सामना करने में मुश्किल हुई. लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बड़ा झटका तब लगा, जब कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में चोट लग गई और वे सिर्फ तीन गेंदें खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए.
बडोनी (38) और मुकुल चौधरी (39) ने एक स्थिर साझेदारी के जरिए पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने से रुस्त्र की प्रगति बाधित होती रही. पंत बाद में बल्लेबाजी करने लौटे, लेकिन वे सिर्फ एक रन ही बना पाए.
रासिख ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को समेट दिया और कुल चार विकेट लिए. वहीं, भुवनेश्वर ने तीन विकेट चटकाए और हेजलवुड ने अपनी गेंदबाजी पर बेहतरीन नियंत्रण बनाए रखा. इन तीनों के सामूहिक प्रयास की बदौलत ही आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मामूली स्कोर पर रोकने में कामयाब रही. हेजलवुड को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किए.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

