रायपुर,16 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी में अवैध हथियार रखने और उसकी खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढिय़ारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित उईके उर्फ छोटा भाऊ (26 वर्ष) निवासी प्रेम नगर, गुढिय़ारी रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस जब्त कर थाना गुढिय़ारी में अपराध क्रमांक 175/26 के तहत धारा 25 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

