रांची 16 अप्रैल (आरएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ, जिसमें संत माईकल्स स्कूल जाजपुर, रांची के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। इस बार परीक्षा में कुल 262 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 91 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 35, 81 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 126 एवं 71 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 203 है।
निम्न छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया।
छात्र का नाम
प्रथम स्थान,कुशाग्र कौशल 97.2,द्वितीय स्थान हर्षित दुबे 97.2त्न, द्वितीय सौम्या कुमारी 96.4त्न,तृतीय ध्रुवी कुमारी 95.2त्न, तृतीय मानवी सिंह 95.2त्न,
चतुर्थ सुप्रिया दीक्षित 95त्न,पंचम स्थान
विभोर कृष्णन 94.6त्न लाये.
अपनी अथक परिश्रम और लगन के बल पर निम्न विद्यार्थियों ने विषयवार शानदार उपलब्धियाँ हासिल की।
आई?टी? 100 अंक – आदित्य कुमार, हर्षित दुबे, आर्यन कुमार यादव, श्रेया पाठक एवं कुशाग्र कौशल
विज्ञान 99 अंक – ध्रुवी कुमारी, शिवम गुप्ता एवं हर्षित दुबे
हिन्दी 98 अंक – चौमित्या गुप्ता, मानवी सिंह एवं मिहिका चौबे
समाजिक विज्ञान 98 अंक- कुशाग्र कौशल अंग्रेजी 98 अंक – खुशी सिंह, समृद्धि एवं सौम्या कुमारी,गणित 97 अंक – हर्षित दुबे
विद्यालय के छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों एवं अपनी कड़ी मेहनत को दिया। छात्रों द्वारा लगातार उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय के निदेशक श्री रजत बहल ने खुशी जाहिर करते हुए का कहा कि यह शानदार परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत, उत्साह और अदम्य संकल्प का परिणाम है। भविष्य में और भी बेहतर करने की प्रतिबद्धता को जताते हुए उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की छात्रा कुशाग्र कौशल एवं हर्षित दुबे ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय-समय पर सैंपल पेपर एवं क्वेश्चन बैंक जैसे शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराकर हमें निरंतर अभ्यास करने की दिशा में प्रेरित किया, जिसका लाभ हमें परीक्षा के दौरान मिला। छात्रा सौम्या कुमारी ने बताया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है। अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने विद्यालय के शिक्षकों, अपने माता-पिता और कड़ी मेहनत को दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

