बुंडू 16 अप्रैल (आरएनएस)। बुंडू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की अहम जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, सड़क पार करने के सही तरीकों, ओवरस्पीडिंग के खतरों और ट्रैफिक सिग्नल के पालन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने के जोखिमों पर भी विशेष जोर दिया गया।
डीटीओ ने सरल और प्रभावी तरीके से बच्चों को समझाया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां कैसे बड़े हादसों का कारण बनती हैं। उन्होंने बच्चों को न सिर्फ खुद नियमों का पालन करने बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
इस पहल के माध्यम से बच्चों के बीच यातायात अनुशासन और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रयास किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

