बिलासपुर 16 अप्रैल (आरएनएस) चकरभाठा इलाके में अवैध शराब का बड़ा खेल उस वक्त बेनकाब हुआ जब चकरभाठा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रेड मारकर एक ही मोहल्ले से 425 लीटर कच्ची महुआ शराब और पूरा निर्माण सेटअप पकड़ लिया, 16 अप्रैल 2026 को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना में बताया गया कि वर्मा मोहल्ला वार्ड नंबर 09 में घर के आंगन में हाथ भट्टी से बड़े पैमाने पर शराब बनाई और बेची जा रही है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए घेराबंदी की, गवाहों को साथ लिया और मौके पर दबिश दी, जैसे ही पुलिस पहुंची वहां का नजारा चौंकाने वाला था, प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार रखी गई थी, कार्रवाई में आरोपी रवि वर्मा पिता स्व. राजकुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के पास से 10 डिब्बों में कुल 155 लीटर, बंटी वर्मा पिता तीजराम वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के पास से 9 डिब्बों में 135 लीटर और रानी वर्मा पिता स्व. दीपक वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला वार्ड क्रमांक 09 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के पास से 9 डिब्बों में 135 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, यही नहीं मौके से शराब बनाने के उपकरण भी मिले जिनमें 4 एल्यूमीनियम डेचकी, 2 चूल्हे और 2 सिलेंडर शामिल हैं, कुल जब्ती की कीमत 93 हजार रुपये आंकी गई, पुलिस ने जब आरोपियों से शराब रखने और बनाने के वैध दस्तावेज मांगे तो कोई जवाब नहीं मिला, साफ हो गया कि पूरा धंधा अवैध तरीके से चल रहा था, तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 218/2026, 219/2026 और 221/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, इस कार्रवाई में पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश के मार्गदर्शन में टीम ने तेजी और सटीकता दिखाई, चकरभाठा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे धंधेबाजों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें क्योंकि एक सूचना कई अपराधों को जन्म लेने से पहले ही खत्म कर सकती है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

