गिरिडीह,16 अपै्रल (आरएनएस)। गिरिडीह की डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के कोलकाता- दिल्ली सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन वाहनों मे भीषण आग लग गई।
इस दर्दनाक हादसा में एक ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गये। उनकी पहचान अब तक नहीं ही पाई है जबकि एक अन्य ट्रक का कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह पटना निवासी है।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुड़ लड़ा ट्रक धनबाद की ओर जा रहा था, तभी टोल प्लाजा के समीप खड़े आयशर ट्रक से टकरा गया। इससे जोरदार धमाका हुआ और आयशर वाहन ने अपने आगे खड़े कोयला लदे 18 चक्का ट्रक में टक्कर मारी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

