पटना, 16 अप्रैल (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर, मंदिर का प्रतीक चिन्ह और चुंदरी भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है कि कार्यकर्ताओं से जुड़ा व्यक्ति आज मुख्यमंत्री के मुकाम पर पहुँचा है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का पिछला कार्यकाल भी सराहनीय रहा है। चाहे पंचायती राज विभाग हो, वित्त विभाग हो या गृह विभाग, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसका उन्होंने कुशलता से निर्वहन किया। उनके कार्यों की चर्चा हमेशा पूरे प्रदेश में होती है। इससे कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान भी बढ़ा है। राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की ओर से प्रस्ताव विजय सिन्हा ने रखा। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमंत बाबा, प्रमोद सिंह, कन्हैया सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नए मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

