0 छात्रों को अब मिल गई इस बार 55 दिन की गर्मी की छुट्टियां,16 जून से खुलेंगे स्कूल।
0 सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों में लागू होगा राज्य सरकार का आदेश।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के सभी हिस्सों में इस समय अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है। अनेक स्थानों पर तो स्थिति लू की जैसी बन गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने हाल ही में एक आदेश निकाला है। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें गर्मी से बचने के दृष्टिकोण से स्कूलों में 20 अप्रैल से ही छुट्टियां घोषित कर दी गई है। आमतौर पर गर्मी की छुट्टियां 1 मई से लेकर 15 जून तक रहती है। लेकिन ज्यादा गर्मी के चलते 10 दिन पहले ही विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था दे दी गई है। इस आदेश में महत्वपूर्ण बात यह है कि अध्यापकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाओं समेत स्थानीय कक्षाओं के नतीजे तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण कामों को देखते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने निर्धारित समय पर विद्यालयों में उपस्थित रहना है।
अब तो हैड क्वार्टर भी नहीं छोड़ सकेंगे अध्यापक
इस बीच शासन ने सुशासन तिहार को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। मई माह में जब तक सुशासन तिहार चलेगा तब तक अध्यापकों को हेड क्वार्टर छोडऩे की अनुमति नहीं रहेगी। सीएम के द्वारा सभी कलेक्टरों को जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान वे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे। वे किस जिले में जाएंगे इसकी खबर पहले से नहीं रहेगी। इस दौरान वे अपने तय कार्यक्रमों के अनुसार विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों से भेंट मुलाकात करेंगे। अलग-अलग जगह पर जन समस्या निवारण शिविर भी लगेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के अन्य मंत्री एवं सांसद भी दौरों पर रहेंगे।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

