०बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रशासन की सराहनीय पहल
०महिलाओं की सहभागिता से अभियान को मिल रहा नया आयाम
सुकमा, 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुकमा प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मण्डावी के आदेशानुसार जिले की समस्त बालवाडिय़ों में 9 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष के बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों को मजबूत आधार मिल सके।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (श्वष्टष्टश्व) को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत बच्चों को खेल-आधारित, सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में सीखने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनकी सीखने की क्षमता के साथ-साथ मानसिक विकास भी बेहतर हो सके।पोषण पखवाड़ा के दौरान बालवाडिय़ों में विविध जागरूकता एवं विकासात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें बाल संरक्षण एवं सुरक्षा नियमों की जानकारी, पौष्टिक आहार के महत्व पर जागरूकता, बच्चों को संतुलित एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना, तथा शिक्षक-पालक बैठकें प्रमुख रूप से शामिल हैं।प्रशासन की इस सराहनीय पहल के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों को भी पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूक कर, समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया जा रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

