रायपुर,17 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को वन, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया है। शैलाभ साहू पिछले करीब ढाई वर्षों से मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में डिप्टी सेक्रेट्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।दरअसल, मंत्री केदार कश्यप ने पदभार संभालने के बाद तीर्थराज अग्रवाल को अपना विशेष सहायक बनाया था, लेकिन उनके आईएएस में प्रमोशन होने के बाद यह पद कुछ समय से रिक्त था। मंत्री को एक सक्षम और अनुभवी अधिकारी की तलाश थी, जो अब शैलाभ साहू के रूप में पूरी हुई है।2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी शैलाभ साहू को परिणाम देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। खासतौर पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ रही है। परिवहन विभाग में पदस्थापना के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई सेवाओं को ऑनलाइन करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।मंत्रालय के जीएडी में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने से लेकर ई-ऑफिस की शुरुआत और विभिन्न विभागों को सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी उन्होंने सफलतापूर्वक निभाई।अब नई जिम्मेदारी के तहत शैलाभ साहू मंत्री केदार कश्यप के साथ कार्य करते हुए विभागीय कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

