सुरक्षा,साइबर व नशे के खिलाफ जागरूक ।
सिरसा 17 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशन में जिला सिरसा में
महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष जागरूकता
अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला थाना प्रभारी सब
इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने रेड क्रॉस सोसाइटी में पहुंचकर उपस्थित
महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया
कि किसी भी महिला या छात्रा के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका होने पर
तुरंत 112 ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड ऐप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल कर भी सहायता ली जा सकती है।
उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश
डालते हुए कहा कि यदि किसी महिला, बुजुर्ग या बच्चे के साथ शारीरिक या
मानसिक उत्पीडऩ हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय
रहते उचित कार्रवाई की जा सके।सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने कहा कि आमजन,
विशेषकर महिलाएं, पुलिस की आंख और कान बनकर समाज में हो रहे अपराधों को
रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान
किया कि वे नशे के खिलाफ चल रही पुलिस मुहिम में भी सक्रिय भागीदारी
निभाएं, जिससे सिरसा को नशामुक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान साइबर
सुरक्षा के विषय पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान
समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए मोबाइल फोन पर आने वाले
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इस प्रकार के लिंक साइबर ठगी का
माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध
से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।अंत में महिला थाना प्रभारी ने आश्वस्त
किया कि सिरसा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और
प्रतिबद्ध है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का सर्वोच्च
दायित्व है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

