सिरसा 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। गत दिवस तक जिला के 40 हजार 49 किसानों की तीन लाख 52 हजार 567 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 22118 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 274294 मीट्रिक टन तथा एचएसडब्ल्यूसी 56155 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि अबूबशहर मंडी में 9807 मीट्रिक टन, बड़ागुढ़ा मंडी में 11,830 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 19583 मीट्रिक टन, डिंग मंडी में 10625 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 18934 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 5330 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 7731 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 32675 मीट्रिक टन, नाथूसरी चौपटा मंडी में 13395 मीट्रिक टन, औढां मंडी में 8111 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 16675 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 36300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

