सुलतानपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। अधिवक्ता परिषद अवध इकाई सुल्तानपुर द्वारा दीवानी न्यायालय मे स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद हाल मे डॉ भीम राव रामजी अम्बेडकर के 135वें जन्मदिन को समरसता दिवस के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मुक्ता त्यागी जी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुल्तानपुर उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चन्द्र दुबे एडवोकेट अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद अवध इकाई सुल्तानपुर तथा संचालन महामंत्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने की. कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्दर शर्मा एडवोकेट, अनिल शुक्ला एडवोकेट, नागेंदर सिंह एडवोकेट, आदि ने सम्बोधित किया. जिसमे डॉ अम्बेडकर के द्वारा बताए गए सिद्धांतो एवं संविधान में प्रदत्त कानूनो पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे मुख्य वक्ता अतिथि द्वारा कहा गया कि हम सब को संविधान में दिये कानूनो का पालन करते हुवे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा आये हुये अतिथि एवं अधिवक्ता बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

