लखनऊ 17 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की ई-नवीनीकरण तथा द्वितीय चरण ई-लॉटरी के बाद अवशेष एवं नवसृजित कुल 896 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए तृतीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन आज से प्रारंभ कर दिए गए हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।आबकारी विभाग द्वारा जारी नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश भर की मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुगमता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवश्यक शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सभी आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि आवेदन करने से पूर्व नियमों एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य कर लें।आबकारी विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पूरी प्रक्रिया तकनीकी रूप से सुरक्षित और पारदर्शी रहे। ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा, जिसकी जानकारी ई-लॉटरी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।प्रदेश सरकार का उद्देश्य नई आबकारी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना, राजस्व को सुदृढ़ करना तथा प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाना है। विभाग द्वारा सभी आवेदकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि भुगतान केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही करें, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

