लखनऊ 17 अप्रैल (आरएनएस )। हज यात्रा 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत आज हज हाउस, लखनऊ में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।बैठक के दौरान मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने हज यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हज पर जाने वाले सभी अकीदतमंदों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं।मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हज यात्रा की तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण की जाएं, जिससे प्रत्येक यात्री अपनी पवित्र यात्रा सुरक्षित और सहज रूप से संपन्न कर सके।बैठक में राज्य हज समिति के सदस्यगण, हज सचिव तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

