बालोद, 17 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के चिखलाकसा में सेंट्रिंग का काम कर रहे मजदूर का संतुलन बिगडऩे से वह दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गया। गिरते ही वह बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में हुई है, जो ठेकेदार के अधीन निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि हादसा काम के दौरान अचानक हुआ, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के एि भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

