जगदलपुर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के लालबाग स्थित सनसिटी क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो शहर के एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, अतुल के पिता जगदलपुर में ही रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर रह चुके हैं और वह घर में अकेला रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

