० तय अवधि के बाद नहीं होगा कोई विचार
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 हेतु इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 16 की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है।
निर्वाचक नामावली के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। जिसकी अवधि 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित वार्ड के नागरिक अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
नगर निगम प्रशासन ने वार्डवासियों से अपील की है कि यदि निर्वाचक नामावली में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग से प्राप्त प्रारूप में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। यह जानकारी नगरपालिक निगम जगदलपुर के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा दी गई है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

