० जिलाधीश के माध्यम से नागरिकों ने जताया प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार
धमतरी, 17 अप्रैल (आरएनएस)। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वाधान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ढ्ढङ्क बैच ढ्ढ के तहत धमतरी जिले की 2 सड़कों के लिए 752.27 लाख रुपयों की धनराशि स्वीकृत हुई तथा उसके वर्चुअल भूमिपूजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिले को मिले इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व जिला महामंत्री कविंद्र जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला तथा इस महत्वपूर्ण सौगात लिए कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इसे एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि डुबान जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के सड़क मार्ग से जुडऩे से वहां मुख्य रूप से निवासरत आदिवासी एवं अति पिछड़े परिवारों को जीवन यापन में वर्षों से हो रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी। उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। क्षेत्र के विकास में वो भी भागीदार बनेंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्होंने प्रशासन को भी बधाई दी तथा इसके लिए प्रयासरत सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

