० प्लास्टिक पानी टंकी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
बीजापुर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा पील्लूर–अन्नाराम की ओर एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माईनिंग कार्यवाही की जा रही थी। इस अभियान के दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर अन्नापुर के जंगल में माओवादियों द्वारा पूर्व से छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया। उक्त विस्फोटक सामग्री को माओवादियों ने एक सफेद पानी की टंकी में जमीन के अंदर छुपाकर रखा गया था।
बरामद विस्फोटक सामग्री में गंधक 50 किग्रा, यूरिया – 02 बोरी (लगभग 100 किग्रा), गन पावडर – 10 किग्रा शामिल है ।
सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माईनिंग कार्यवाही जारी है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है ।
पुलिस ने बीजापुर जिले की जनता से अपील किया है की जंगल या कही भी इस प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना /कैंप को देवे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

