कोंडागांव,17 अप्रैल (आरएनएस)। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड कोण्डागांव का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण का उद्देश्य किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों की स्थिति, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन का मूल्यांकन करना था।निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा बोर्ड में उपस्थित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई साथ ही अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही किशोरों के हितों की सुरक्षा, उनके पुनर्वास एवं परामर्श सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सचिव ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किशोरों को विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए।निरीक्षण के दौरान बोर्ड परिसर की व्यस्थाओं का भी जायजा लिया गया। स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुधर हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

