कोंडागांव,17 अप्रैल(आरएनएस)। जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया।ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम ग्राम पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन में संभव हो सकी।शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

