रांची 17 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (छ्वञ्जश्वञ्ज) की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर है। राजधानी रांची स्थित अंजुमन इस्लामिया के मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर ने एक अहम पहल करते हुए बेहद किफायती दर पर जेटेट की कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। इस विशेष कोचिंग कार्यक्रम से उन अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा जो महंगी फीस के कारण बेहतरीन मार्गदर्शन से वंचित रह जाते हैं। अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारिक हुसैन ने बताया कि आगामी 3 मई से कक्षाओं की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इस कोचिंग में विशेष रूप से भाषा और सभी के लिए अनिवार्य सामान्य विषयों की मुकम्मल तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य न्यूनतम और किफायती शुल्क में योग्य शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, ताकि अधिक से अधिक छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर के कन्वेनर मो लतीफ आलम ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। जेटेट परीक्षा में भाषा और कॉमन विषयों का हिस्सा काफी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा इसी पर विशेष फोकस रखा जाएगा ताकि अभ्यर्थियों की बुनियाद मजबूत हो सके। आगामी जेटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई से पहले अंजुमन इस्लामिया राँची के मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर के कार्यालय में संपर्क कर अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं और इस शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

