—- डीएम व एसपी ने वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जाना हाल, दिया गए निर्देश।
कुशीनगर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सखी, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जनपद में हिंसा एवं संकट से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, पुलिस, मनो-सामाजिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय जैसी समेकित सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित सखी, वन स्टॉप सेंटर का जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की सुविधाओं, उपलब्ध सेवाओं, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया तथा केंद्र में आने वाली पीडि़त महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पीडि़त महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता, मेडिकल सहायता, कानूनी परामर्श एवं काउंसलिंग जैसी सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाए। केंद्र की स्वच्छता, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर श्रीमती रीता यादव एवं पी.आर.ओ. उपेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

