श शिकायतकर्ता के साथ मारपीट व लूट, गांव में रोष
प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटमपुर में एक गंभीर घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत में बन रहे अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं एवं घटिया गुणवत्ता को लेकर ब्लॉक स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप है कि उक्त शिकायत से नाराज होकर ग्राम प्रधान के कुछ सहयोगियों ने अनिल मौर्य को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी अनिल मौर्य ने ग्राम पंचायत में बन रहे अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं एवं घटिया गुणवत्ता को लेकर ब्लॉक स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप है कि उक्त शिकायत से नाराज होकर ग्राम प्रधान के कुछ सहयोगियों ने अनिल मौर्य को बीच रास्ते में घेरकर मारपीट की। इस दौरान सुनील पाल एवं उसके साथियों द्वारा कथित रूप से उनके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीडि़त का यह भी आरोप है कि घटना के बाद थाना नवाबगंज में उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। सुनील पाल द्वारा कथित रूप से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है, जिससे पीडि़त एवं उसका परिवार अत्यंत भयभीत है।
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में न्याय की मांग को लेकर रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिससे गांव में भय का वातावरण बना हुआ है।
ग्रामीणों एवं पीडि़त पक्ष ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीडि़त और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से उचित कदम उठाए जाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

