जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की जनपद स्तरीय समिति की हुई बैठक
प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके द्वारा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के नेटवर्क विस्तार एवं वितरण के सुचारु क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी के द्वारा पीएनजी पाईप लाईन के विस्तार से सम्बन्धित प्रकरणों में लम्बित एनओसी को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर शीघ्र एनओसी प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से डिमाण्ड नोट प्रस्तुत करने के पूर्व ही जलकल, विद्युत, बीएसएनएल की एनओसी लिये जाने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

