प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। एस. ए. वी. इण्टर कालेज इंग्लिश मीडियम सैनी में आज होम गार्ड के कमांडेंट विनोद कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सैनी थाना के अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
कमांडेंट ने विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति एवं शैक्षणिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और उन्हें सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं साहस बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और सभी ने इससे महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

