प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। अतरसुइया थाना क्षेत्र के हसन मंजिल मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। पहले दोनों में मारपीट हुई और फिर बड़े भाई ने छोटे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उसे कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हसन मंजिल मुहल्ले में रहने वाले अन्नू नामक व्यक्ति ने अपना मकान किराए पर उठाया है। दूसरी मंजिल पर मोइन और उसके बड़े भाई परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद को लेकर मोइन का बड़े भाई से झगड़ा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच बड़े भाई ने मोइन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा तो मोइन का बड़ा भाई भाग निकला।
परिवार के अन्य लोग घायल मोइन को लेकर काल्विन अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। उतरसुइया थाने के इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। मोइन खतरे से बाहर है।
उधर वारदात के बाद फरार आरोपित को पकडऩे के लिए पुलिस दबिश दे रही है, हालांकि अभी वह हाथ नहीं आया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

