प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह को पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है। सृजन विहार, कालिंदीपुरम में रहने वाले अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह उच्च न्यायालय में दाखिल पंजाब एंड सिंध बैंक के मामलों की पैरवी करेंगे।
अधिवक्ता श्री सिंह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इनका कार्यकाल 17 फरवरी 2029 तक रहेगा। इस आशय का पत्र बैंक के जोनल मैनेजर ने जारी किया है। पैनल अधिवक्ता नामित होने पर बधाई देने वालों में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अजय सिंह, बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह सेंगर, विपिन सिंह, अभिषेक कृष्णा आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

