प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। सीबीएसई दसवीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया। जिसमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालिंदीपुरम प्रयागराज के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन प्रधान ने इसके लिए सभी शिक्षकों एवं सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नितिन प्रधान ने बताया कि विद्यालय में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय की बेटी संस्कृति पाण्डेय ने 97 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
वहीं अभिजीत सिंह 96.2 प्रतिशत, आर्यन 95.8 फीसद, रिद्धि कुमारी 94.8 प्रतिशत, तन्मय तिवारी 94.2 प्रतिशत, सौम्या पांडेय 94.2 प्रतिशत साक्षी कुमारी 93.8 प्रतिशत, राधिका त्रिपाठी 93 प्रतिशत, शानवी गुप्ता 92.2 प्रतिशत, अग्रिमा सिंह 91.4 प्रतिशत, कीर्ति मिश्रा 91.4 प्रतिशत, वैभव श्रीवास्तव 90.6 प्रतिशत और पृषा निगम ने 90.4 फीसद अंक प्राप्त किया है।
नितिन प्रधान ने बताया कि
विद्यालय के लगभग दस छात्र छात्राओं 89 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

