प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। साहित्यिक पत्रिका ‘गुफ़्तगूÓ के अगले अंक में नादिरा जहीर बब्बर का इंटरव्यू प्रकाशित किया जाएगा। अशोक श्रीवास्तव कुमुद ने मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात करके इंटरव्यू लिया है। नादिरा के पिता सज्जाद जहीर प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक थे। नादिरा की शादी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राज बब्बर से हुई है। ये एनएसडी दिल्ली से अभिनय में स्नातक (गोल्ड मेडलिस्ट) हैं।
इन्होंने फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिसÓ, ‘जय होÓ, Óमीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीजÓ, ‘घायल वन्स अगेनÓ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने रंगमंच के लिए, ‘यहूदी की लड़कीÓ, ‘संध्या छायाÓ, ‘लुक बैक इन एंगरÓ, ‘बल्लबपुर की रूपकथाÓ, ‘बात लात की हालात कीश्, ‘भ्रम के भूतÓ और ‘बेगम जानÓ जैसे कई प्रसिद्ध नाटकों का सफल निर्देशन और ‘दयाशंकर की डायरीÓ, ‘शक्कुबाईÓ, ‘सुमन और सनाÓ, ‘जी जैसी आपकी मरजीÓ, ‘फुटनोट्स ऑफ लाईफÓ आदि नाटकों का लेखन भी किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

