रायपुर,17 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकोनी गांव में एक खंडहरनुमा मकान से अज्ञात महिला की नग्न लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने खंडहरनुमा घर से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर जाकर जांच की, जहां एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को बाहर से लाकर यहां फेंका गया या घटना स्थल पर ही वारदात हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

