रायपुर, 17 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा के आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की है।बता दें कि 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात की है, जब 39 वर्षीय विंग कमांडर ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, जो अब आपराधिक प्रकरण में बदल गई है।जांच में सामने आया है कि घटना के समय उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव रायपुर में मौजूद नहीं थीं। वह आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं और बेंगलुरु में नौकरी करती हैं, जबकि घटना से दो दिन पहले दिल्ली गई थीं। विंग कमांडर अपने दो बच्चों के साथ रायपुर में रह रहे थे, जो घटना के समय घर के दूसरे कमरे में थे।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उन्होंने अपने बेडरूम के पंखे से फांसी लगाई थी। घटना की जानकारी सबसे पहले घर में काम करने वाली महिला ने दी थी।पुलिस ने परिवार और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

