भोपाल 17 अप्रैल (आरएनएस)। कोलार इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार शाम की है, जबकि परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर बॉडी का पीएम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है।
जिसमें उसने प्रेम में नाकाम होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। इस नोट में एक युवक का जिक्र करते हुए उसके साथ बिताए खास पलों की जानकारी लिखी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
तनु कुशवाह पुत्री भगवान कुशवाह (25) कोलार की रहने वाली थी। वह बी.टेक करने के बाद बीते तीन सालों से इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। 15 अप्रैल को छुट्?टी लेकर भोपाल आई थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में गुरुवार की रात को उसने घर में पंखे के सहारे दुपट्?टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना स्थल पर ही पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
युवती ने सुसाइड नोट में साथ जॉब करने वाले एक युवक के नाम को संबोधित करते हुए उसके साथ बिताए लम्हो का जिक्र किया। प्रेम में नाकाम होने की कई बातें लिखी हैं। हालांकि सुसाइड नोट में युवक पर किसी प्रकार के प्रताडि़त करने के आरोप नहीं है। नोट को जब्त कर जांच के लिए भेजा है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मृतका दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता नगर निगम में जॉब करते हैं। जबकि मां प्राइवेट काम करती हैं। बहन फिलहाल पढ़ाई कर रही है। तनु कई सपने लेकर इंदौर की एक कंपनी में जॉब करने पहुंची थी। वह बेहद गरीब परिवार से होने के साथ ही महनतकश थी। सरकारी योजनाओं का फायदा लेकर ग्रेजुएशन किया और बड़ी कंपनी में जॉब करने पहुंची।

