भोपाल 17 अप्रैल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, भोपाल जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का समय सीमित कर दिया गया है।
सभी स्कूल (सरकारी, निजी, एमपी बोर्ड, सी.बी.एस.ई बोर्ड, आईसीएसई) अब दोपहर 12:00 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे।
प्री-प्राइमरी कक्षाएं अधिकतम दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी
कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी
परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही होंगी
यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

