० Óस्व सहायता समूह की महिलाओं की आय में करें वृद्धिÓ
० Óआजीविका गतिविधियों के विषय में चर्चा कर, महिलाओं का किया उत्साहवर्धनÓ
० Óसंचालक एवं मनरेगा आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया आवास निर्माण का निरीक्षणÓ
० Óमनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली की सराहनाÓ
कोरबा 18 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन महिला समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जाए। इस प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाए कि प्रति महिला सदस्य की मासिक आमदनी कम से कम 25 हजार रूपए हो। उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को कोरबा जिले भ्रमण के दौरान पाली जनपद पंचायत के ग्राम डोंगानाला में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।
गुरुवार को प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह आईएएस,संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ श्री तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी श्री अश्विनी देवांगन आईएएस,कोरबा जिले के दौरे पर रहे।
प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने ग्राम डोंगानाला के हरि बोल स्व सहायता महिला समूह के द्वारा संचालित वन धन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे वन ओषधि, लड्डू अचार आदि उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनाई गई आयमूलक गतिविधियों की तारीफ करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। संचालक,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ एवं मनरेगा आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत धवईपुर में हितग्राही श्री नन्हा सिंह एवं नीरेश बाई के आवास निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने आवास के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण के बाद उनके जीवन में आए बदलाव के संदर्भ में चर्चा की । इसके साथ ही किश्त प्राप्ति एवं मनरेगा मजदूरी की जानकारी भी ली। श्री सिन्हा ने जनपद एवम् जिला स्तर के अधिकारियों को बरसात के पूर्व अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण कराने निर्देशित किया।
मनरेगा आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत धबईपुर में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इस पद्धति की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने की बात कही।
निरीक्षण की दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, ईई आरईएस श्री अशोक कुमार जोगी, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा श्री यशपाल सिंह, सीईओ जनपद पंचायत पाली श्री मोहनीश देवांगन सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

