भाटापारा 18 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस की नई पहल “समाधान सेल” अब अपराधियों के लिए सबसे बड़ा जाल साबित हो रही है, एक व्हाट्सएप/कॉल सूचना ने सीधे अवैध शराब कारोबार तक पुलिस को पहुंचा दिया और सिध्दबाबा नहर पुलिया के किनारे घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया, पूरा मामला 16 अप्रैल 2026 का है जब “समाधान सेल” हेल्पलाइन 94792 20392 पर मिली पुख्ता सूचना के आधार पर थाना भाटापारा ग्रामीण की टीम तुरंत हरकत में आई, मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी किशन भारती उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भाटापारा को पकड़ लिया, तलाशी में आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब ₹3500 आंकी गई, पुलिस ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना भाटापारा ग्रामीण में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि “समाधान सेल” सिर्फ शिकायत मंच नहीं बल्कि अपराधियों के खिलाफ सटीक और तेज हथियार बन चुका है, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में शुरू की गई यह पहल अब आम जनता और पुलिस के बीच सीधा कनेक्शन बन रही है जहां हर सूचना पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है और अपराधियों की धरपकड़ लगातार तेज हो रही है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

