भाटापारा 18 अप्रैल (आरएनएस) ग्राम परसवानी में एक मामूली रास्ते का विवाद अचानक हिंसा में बदल गया और देखते ही देखते गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बेरहमी से मारपीट की वारदात ने पूरे गांव को दहला दिया, मामला 7 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे का है जब प्रार्थी मालिक राम यादव के पुत्र ने काम से लौटते समय आरोपी के घर के सामने बने रेक पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ा दिया, इसी बात को लेकर विवाद भड़क उठा और आरोपी प्रमोद कुमार धृतलहरे उम्र 27 वर्ष अपने परिवार के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके परिवार का रास्ता रोक लिया, पहले अश्लील गालियां दी गईं फिर जान से मारने की धमकी दी गई और उसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, घटना के बाद पीड़ित ने थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 127(1), 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद स्वतंत्र गवाहों, पीड़ित और उसके परिवार से पूछताछ की, साक्ष्य जुटाए और आरोपी तक पहुंच बनाई, पूछताछ में आरोपी प्रमोद कुमार धृतलहरे ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली जिसके बाद 17 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

