0 यातायात नियमों का उलंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की जाएगी कारवाई
0 सोमवार 20 अप्रैल से सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आने पर ही कलेक्टोरेट में दिया जाएगा प्रवेश
जशपुर, 18 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वाहन चलाते समय और कलेक्टोरेट कार्यालय आते और वापस घर जाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे।
उन्होंने आगामी सोमवार से 20 अप्रैल 2026 से सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों को कार्यालय आने के समय में दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही प्रवेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

