सूरजपुर, 18 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एसडीएम की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। यह घटना देवनगर गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर के एसडीएम अजय माडियम अपनी टीम के साथ सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे एक घर में घुस गई। हादसे में एसडीएम अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए हैं। हालांकि सभी को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही कि जिस घर में कार घुसी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

