०119 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का होगा विस्तार
कोंडागांव,18 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण चिलपुटी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1 में 33 सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लंबाई 119.80 किलोमीटर तथा लागत 10,540.48 लाख रूपए है। इन सड़कों के निर्माण से 34 बसाहटें सीधे लाभान्वित होंगी, जिससे क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।इस दौरान रीता सोरी अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव, नंद लाल राठौर जिला पंचायत सदस्य, रामदई प्रेमसिंह नाग जिला पंचायत सदस्य, जुगबती पोयाम अध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी, धन्जु राम मरकाम सरपंच पलारी, मीनू जैन कोर्राम सरपंच चिलपुटी, कृष्णा पोयाम, मोहन नेताम सरपंच बाफना, दयावती मरावी सरपंच किवई बालेंगा, प्रेमसिंह नाग, रामलाल सलाम सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, पीएमजीएसवाई के ईई बलराम ठाकुर उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

