रायगढ़ 18 अप्रैल (आरएनएस) जमीन विवाद में दखल देकर दहशत फैलाने पहुंचे गुंडा बदमाश को पुलिस ने ऐसी शिकस्त दी कि देर रात ही हथकड़ी लग गई और सीधे जेल की राह दिखा दी गई—कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस मामले ने साफ कर दिया है कि अब गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस है, 17 अप्रैल 2026 को कोतरारोड शर्मा कॉलोनी निवासी प्रार्थी आकाश वर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दी कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक खड़ा कर दिया है और जमीन को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है, प्रार्थी ने ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंचा, जो पहले से कोतवाली थाना की गुंडा बदमाश सूची में दर्ज है, मौके पर पहुंचते ही उसने क्रेन चालक को मारपीट की धमकी दी, उसे भगाने की कोशिश की और प्रार्थी पक्ष के साथ झगड़ा-लड़ाई करने पर उतारू हो गया, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया, पुलिस ने मौके से ही दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाने लाया, आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और विवाद के कई मामले दर्ज हैं, जिसके चलते वह पुलिस की निगरानी में था, इस बार भी शांति भंग करने और विवाद बढ़ाने के आरोप में उसके खिलाफ धारा 170, 126/135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में दखल देगा तो सीधे सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा और दोबारा शिकायत मिलने पर जिला बदर की कार्रवाई भी तय है, पुलिस की इस सख्ती ने साफ संदेश दे दिया है कि अब रायगढ़ में कानून से ऊपर कोई नहीं—दखलंदाजी का सीधा मतलब जेल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

