रायपुर/कोरिया,18 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर करीब 6 टन 61 किलो अवैध कोयला जब्त किया है।सुरंगों में घुसकर की गई कार्रवाईटास्क फोर्स के निर्देशन में चले इस अभियान में अधिकारियों ने अवैध सुरंगों के भीतर प्रवेश कर कार्रवाई की। मौके से कोयले के साथ-साथ फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, पाइप और भारी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किए गए। इससे स्पष्ट हुआ कि अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा था।कानूनी कार्रवाई शुरूप्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।पहले भी हो चुकी कार्रवाईवन विभाग के अनुसार, देवखोल क्षेत्र में पहले भी अवैध खदानों को ब्लास्ट कर बंद किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग सुरंगों को दोबारा खोलकर अवैध खनन कर रहे हैं। हाल ही में पटना पुलिस ने भी 3 टन 200 किलो अवैध कोयला जब्त किया था।प्रशासन सख्त, निगरानी तेजजिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने भी नियमित अभियान चलाने की बात कही है।रोजगार के विकल्प पर जोरप्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। क्षेत्र में रोजगार के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत मुरमा सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, वहीं आने वाले समय में और भी योजनाएं लागू की जाएंगी।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय लोगों को रोजगार और कौशल विकास के माध्यम से स्वावलंबी बनाया जाए, ताकि वे अवैध गतिविधियों से दूर रह सकें।
०००

