प्रयागराज 1 जुलाई (आरएनएस)। आज सरस्वती शिशु विद्या निकेतन कटघर स्थित विद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रथम दिन भैया बहिनों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय को फूलों की लरियों से सजाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश मिश्र ने भैया बहिनों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य और दीदियां उपस्थित रहीं। भैया बहिन के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए कक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम में सुश्री साधना सिंह, कंचन गुप्ता, नंदिनी, शालीनी, रिंकी जायसवाल, शिल्पी, बरिष्ठ आचार्य श्री गोपाल, प्रेम चन्द्र त्रिपाठी, महेश नारायण तिवारी और अनुराग प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

