PMGSY-04 के कार्यों का शिलान्यास सम्पन्न, जिले को 50 सड़कों की बड़ी सौगात
कोरिया,18 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 2025-26 के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत ऑडिटोरियम, कोरिया में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की, वहीं जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष मोहित राम पैकरा उपाध्यक्ष मति वंदना राजवाड़े कलेक्टर कोरिया मति चंदन त्रिपाठी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी कार्यपालन अभियंता दिलीप कुमार मिंज तथा श्चद्वद्दह्य4 के सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे राज्य में 774 सड़कों को स्वीकृति, 2,225 करोड़ से अधिक का प्रावधानकार्यक्रम में जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 774 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी कुल लंबाई 2,426.875 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण हेतु 2,225.44 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

