भोपाल,18 अपै्रल (आरएनएस)। छोटे तालाब में काली घाट मंदिर के पास नहाने गया नाबालिग डूब गया। हादसा शुक्रवार सुबह का था। जबकि बॉडी शनिवार सुबह 11 बजे बरामद की जा सकी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
धीरज सोनी पिता स्वर्गीय विनोद सोनी 15 वर्ष इतवारा का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह छोटे तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया। इसके बाद वह दिखा नहीं।
दोस्तों ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। परिजनों ने तलैया पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से बॉडी की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने के बाद तलाश बंद कर दी गई।
शनिवार सुबह एक बार फिर बॉडी की तलाश शुरू की तब बॉडी को बरामद कर लिया गया। पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

