जौनपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के पास पुलिस ने चोरी की डीजे की मशीन (एम्पलीफायर)के साथ दो चोरों को पकड़ लिया।दोनो का चालान भेज दिया गया।उक्त गांव निवासी अमन पाल पुत्र सुभाष पाल के डीजे की मशीन 13 अप्रैल की रात को घर के पास से ही चोरी हो गयी थी।उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने मामले के खुलासे के लिए चैकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को लगाया था।शुक्रवार की देर रात को मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने गांव के ही अश्वनी कुमार गौतम पुत्र विजय प्रकाश गौतम तथा विजय लाल गौतम उर्फ गोलू पुत्र गोपाल गौतम को उक्त मशीन के साथ गिरफ्तार कर लिया।दोनो का चालान भेज दिया गया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

