जशपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कांसाबेल क्षेत्र में पुलिस ने तस्करों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी जब भोर करीब 4:30 बजे मुखबिर की पुख्ता सूचना पर नेशनल हाईवे-43 के बेला घाट में नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक JH-02-BM-4221 को रोकने की कोशिश की गई, पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक भगाया, टीम ने पीछा किया, और ग्राम नारायण बहली के पास ट्रक छोड़कर आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, मौके पर पहुंचे जवानों ने ट्रॉली को भूरे रंग की त्रिपाल से ढंका पाया, जैसे ही त्रिपाल हटाई गई तो अंदर 38 गौवंशों को बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ मिला, पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में सभी पशुओं को सकुशल बरामद किया, तत्काल पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया गया, पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में हुआ, थाना कांसाबेल में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस जब्त वाहन के आधार पर नेटवर्क खंगाल रही है और फरार चालक समेत जुड़े तस्करों की तलाश में दबिश जारी है, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, गोविंद नायक, आरक्षक शरद बेहरा और कमल शांति खलखो की अहम भूमिका रही, पुलिस का साफ संदेश है कि गौ तस्करी में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


