रामानुजगंज, 19 अप्रैल (आरएनएस)। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बानो के नेतृत्व में वन वाटिका परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभाग के समस्त कर्मचारी एवं वन सुरक्षा श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बानो ने परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वन वाटिका क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
उन्होंने वन वाटिका में आने वाले पर्यटकों से भी अपील की कि वे परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। साथ ही, उन्होंने पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सख्त निर्देश जारी किए और वन क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।
डॉ. बानो ने कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने आसपास के वातावरण को बेहतर बना सकते हैं।
इस अभियान के दौरान दयाशंकर सिंह, उपेंद्र यादव, राजनाथ सिंह, पिंटू मालाकार, मंगल सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं वन सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

