बिलासपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) बेलगहना क्षेत्र में मरहीमाता मंदिर के आसपास घने जंगलों में छुपकर चल रहे अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने ऐसा मास्टरस्ट्रोक मारा कि तस्करों को भनक तक नहीं लगी और एक ही कार्रवाई में पूरा नेटवर्क धराशायी हो गया, 19 अप्रैल 2026 को बेलगहना पुलिस ने खास रणनीति अपनाई, टीम ने खुद को ग्रामीण दर्शनार्थियों के रूप में छुपाया, पिकअप वाहन से मंदिर पहुंची और जैसे ही मौका मिला अलग-अलग जगहों पर शराब बेच रहे आरोपियों को दबोच लिया, यह पूरा ऑपरेशन उस खुफिया सूचना के आधार पर किया गया था जिसमें बताया गया था कि मंदिर में आने वाली भीड़ और इलाके की कठिन भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर शराब माफिया लंबे समय से अवैध कारोबार चला रहे हैं, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तैयार इस योजना ने सीधे मौके पर वार किया, कार्रवाई के दौरान मो. आसीफ उर्फ लवि खान से 20 लीटर, दीपक पासी से 50 लीटर और एक मोटरसाइकिल, गोरेलाल सुल्तान से 22 लीटर, रंजीत सोनी से 20 लीटर, करीम खान से 20 लीटर और जशवंत सिंह से 30 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, कुल 162 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल समेत 77,400 रुपये की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली, सभी छह आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, इस कार्रवाई की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जिस रास्ते से पुलिस पहुंचती थी वहां पहले ही सूचना लीक हो जाती थी लेकिन इस बार भेष बदलकर पहुंचे जवानों ने पूरा खेल पलट दिया, बेलगहना पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी के पूरे स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई और साबित कर दिया कि अब अवैध कारोबार चाहे जंगल में हो या भीड़ के बीच, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है—क्योंकि पुलिस अब हर चाल का जवाब अपनी रणनीति से दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

